सराहनीय: गुमशुदा बुज़ुर्ग महिला को मिलाया एसआई विजय कुमार ने परिजनों से

ए0 जावेद
वाराणसी। वैसे तो पुलिस के पास वक्त की कमी होती है। ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर वीआईपी तथा परीक्षा तक करवाने की जिम्मदारी निभा रहे पुलिस विभाग को शायद खुद के लिए भी वक्त नही मिल पाता है। मगर इस वक्त की कमी के साथ कुछ उत्तर प्रदेश पुलिस वह भी कर जाती है जिसको जानकारी लोग सराहना से वाह! कह पड़ते है। ऐसा ही कुछ किया सिगरा थाने पर तैनात एसआई विजय कुमार ने। जिन्होंने दो दिनों से घर से लापता हुई बुज़ुर्ग महिला को उसके परिजनों से मिलवाया।
हुआ कुछ इस प्रकार की कल देर शाम एक बुज़ुर्ग महिला थोडा परेशान से सड़क पर टहलती हुई एसआई विजय कुमार को दिखाई दी। एसआई विजय कुमार की नज़र महिला पर पड़ी जो देखने में भूखी दिखाई दे रही थी और पहनावे से सभ्य परिवार की समझ में आ रही थी से बातचीत करना शुरू किया। बातचीत में ही बुज़ुर्ग महिला के भूखा होने की जानकारी होने पर उन्होंने पास के एक होटल से खाना मंगवा कर खिलाया।

अपने पुत्र के इस प्रेम को देख कर मुन्नी देवी के आँखों में भी आंसू आ गए। माँ बेटे के इस मिलन को देख कर पुलिस कर्मियों के भी मन प्रफुल्लित हो गए थे। शशि भूषण मिश्रा ने एसआई विजय कुमार और सिगरा पुलिस का धन्यवाद् कहा और अपनी माँ के साथ ख़ुशी ख़ुशी अपने घर चला गया।











