अगर अजय मिश्रा “टेनी” अपराधी है तो प्रधानमन्त्री मोदी उन्हें बर्खास्त क्यों नही करते : भूपेश बघेल (मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़)

ए जावेद/मो0 सलीम
वाराणसी। कल रविवार को आयोजित सरदार सेना के चौथे स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने वाराणसी आये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सवाल करते हुवे कहा कि अगर अजय मिश्रा टेनी कानून की नज़र में अपराधी है तो प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी उन्हें बर्खास्त क्यों नही करते है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल कोरौता स्थित रामलीला मैदान में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुवे उन्होंने कहा कि जो बच्चे दिन-रात एक कर मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं, जब वे परीक्षा देने जाते हैं तो पता चलता है कि पेपर लीक हो गया है। जितनी भी भर्तियां निकलीं, वे सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।











