आदमपुर थाना क्षेत्र के तेलियानाला घाट पर बहकर आई अज्ञात लाश, तफ्तीश में जुटी पुलिस

शाहीन बनारसी
वाराणसी। वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के तेलियाना घाट पर गंगा में बह कर आये एक अज्ञात शव को देख कर हडकंप मच गया। बहकर आई लाश के किनारे लगने पर स्थानीय मल्लाहो ने लाश को बाहर निकला। सुचना पर पहुची आदमपुर पुलिस लाश के शिनाख्त की कोशिश में जुटी रही।

मृतक की आयु लगभग 30 वर्ष दिखाई दे रही है। मृतक ने नीले, काले और क्रीम कलर की स्वेटर, गेरुआ रंग की टीशर्ट तथा काले रंग की जींस पहनी थी। मृतक के नाक और मुह से आते हुवे खून को देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शायद पानी में गहरे जाने से चोट लगी होगी। शरीर पर अन्य कोई पहचान हेतु कागजात बरामद नही हुवे है। पुलिस को मृतक के जेब से एक बंद मोबाइल फोन बरामद हुआ है, पुलिस इस फोन के आधार पर मृतक के शिनाख्त में जुटी हुई है।
मृतक के शव को देख कर अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक ने कही अन्यंत्र आत्महत्या किया होगा अथवा किसी ने हत्या करके फेक दिया होगा। जिसके बाद शव बहता हुआ यहाँ तक आया है। पुलिस लाश का पंचनामा कर समाचार लिखे जाते समय शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज रही है। साथ ही शव की शिनाख्त हेतु पुलिस मोबाइल का डाटा निकलवाने का प्रयास कर रही है।











