इस्तीफ़ा देकर बसपा में आये नोमान को गंगोह और सईद को चरथावल सीट से दिया टिकट

ए जावेद
वाराणसी. विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं के दल बदलने का दौर जारी है। गुरुवार को पश्चिमी यूपी के दो नेता बसपा में शामिल हो गए। जिन्हें बसपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। मुजफ्फरनगर जिले के यूपी के पूर्व गृहमंत्री रहे सईदुज़्ज़मां के बेटे सलमान सईद ने बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती से देर रात मुलाकात की व कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए।












