उभावं इंस्पेक्टर ने कड़ाके की ठण्ड को देखते हुए गरीब असहाय निर्धनो में कंबलो का किया वितरण

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने दरियादिली दिखाते हुए ठंड से बचने के लिए गरीब असहाय निर्धन लोगों को उभाव इस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह ने सोमवार की शाम रेलवे स्टेशन कुण्डैल डीएबी ढाला मधुबन ढाला पर कुल 60 ऊनी कम्बल वितरण किया।

उभाव थाने के इस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह ने लोगों से अपील किया कि इस कड़ाके की ठंड और शीतलहर से लोगों को बचाने के लिए आगे आ कर मदद करनी चाहिए। गस्त के दौरान सड़क किनारे सो रहे गरीब असहाय निर्धन व्यक्तियों को कम्बल ओढ़ा कर उन्हें ठंड से बचाव करने की सलाह दी। इस पुनीत कार्य के मौके पर का0 भानु प्रताप पाण्डेय, अंकुर वर्मा, प्रदीप मद्धेशिया इत्यादि लोग शामिल रहे।











