करहल से लड़ेगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव: राम गोपाल यादव

आफताब फारुकी
डेस्क। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव लड़ने का आधिकारिक एलान कर दिया। सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने अखिलेश के मैनपुरी जिले की करहल सीट से लड़ने की घोषणा की। अखिलेश के करहल से चुनाव लड़ने को पार्टी “मास्टर स्ट्रोक” मान कर चल रही है। ऐसे में जब अखिलेश करहल से चुनाव लड़ेगे तो इसका प्रभाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य सीट पर भी पड़ेगा।

इस दरमियान सियासी उठापटक के दौर में बरेली से कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया है। साथ ही सपा ने कहा है कि बरेली कैंट से वह सपा की उम्मीदवार होंगी। सुप्रिया को कांग्रेस से भी टिकट मिल चुका है। अब कांग्रेस इस सीट पर दुसरे प्रत्याशी को उतारती है अथवा सुप्रिया को वाकओवर देती है, ये आने वाला वक्त बताएगा।











