कांग्रेस ने जारी किया पहली प्रत्याशियों की लिस्ट, उन्नाव रेप पीडिता की माँ को टिकट

तारिक खान
नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करते हुवे उन्नाव रेप पीडिता की माँ को जहा टिकट दिया है वही आदिवासियों की आवाज़ बने रामराज कोल को सोनभद्र से टिकट दिया है। समीना शफीक को सीतापुर से टिकट मिला है।

इसी लिस्ट में शाहजहाँपुर से पूनम पाण्डेय, बारा से अल्पना निषाद, मुहम्मदी खीरी से ऋतू सिंह को टिकट मिला है। लिस्ट पर अगर गौर करे तो कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिलाओं को अधिक टिकट घोषित किया है। वही सोनभद्र से राम राज कोल आदिवासियों के अधिकारों हेतु लम्बे समय से संघर्ष कर रहे है।











