कोरोना वायरस से बचाव हेतु छात्र एवं छात्राओं को लगाई गई वैक्सीन

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। तहसील क्षेत्र के राम सकल इण्टर कालेज सेमरी बलिया के समस्त छात्र एवं छात्राओं को मंगलवार को कोरोना वायरस से बचाव हेतु वैक्सीन लगायी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर के अधीक्षक डा0 तनवीर आजम के आदेशानुसार शारदा देवी एएनएम, विजय कुमार गुप्ता वेरिफायर, प्रमोद कुमार स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एवं इन्दू मिश्रा आशा कार्यकर्त्री नें पूर्वान्ह 10:00 बजे कालेज परिसर में पहुंचकर सामाजिक कार्यकर्ता टी0 एन0 मिश्रा के देखरेख में वैक्सीनेशन कार्य प्रारम्भ किया।

वैक्सीन लगवाने हेतु छात्रों में काफी उत्साह देखा गया और सुबह से ही भीड़ लगी रही। टी0 एन0 मिश्रा ने वैक्सीन लगाने वाली टीम को सादर धन्यवाद देते हुए आमजनमानस से अपील किया कि कोरोनावायरस से बचाव हेतु यह वैक्सीन लगवाना सभी के लिए नितांत आवश्यक है। इससे किसी प्रकार का आपको साइड इफेक्ट नहीं है और इसके साथ ही शेष बचे हुए छात्रों से शीघ्र वैक्सीन लगवाने की अपील की।











