ग्राम प्रधान द्वारा कैम्प लगवाकर 159 लोगो को कोरोना वायरस से बचाव हेतु वैक्सीन लगवाया गया

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। सीयर ब्लॉक के ग्राम सभा कुशहा भाड़ के प्रधान रामाधार राजभर द्वारा कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के तीसरी लहर एवं ओमीक्रोन से बचाव हेतु 159 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जनजागरूकता अभियान चलाया गया। समस्त ग्राम वासियों के साथ-साथ आमजनमानस के माध्यम से इस वैश्विक महामारी से बचाव हेतु ग्रामीण को इस कार्यक्रम में बढ चढकर भागीदारी लेने की अपील की।












