ज्यादा दिन नही चलेगी हिन्दू मुस्लिम को बाटकर की जाने वाली सियासत: मौलाना यासूब अब्बास ( राष्ट्रीय अध्यक्ष शिया नेशनल फ्रंट)

मो0 कुमेल
डेस्क। आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव व शिया नेशनल फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना यासूब अब्बास ने एक पत्रकार वार्ता में सियासत पर खुल कर अपना बयान दिया और कहा कि हिंदू-मुस्लिम को बांटकर की जाने वाली सियासत ज्यादा दिन तक कामयाब नहीं हो सकती। इसका खात्मा जल्द हो जायेगा क्योकि आपसी मेलमिलाप के बगैर कोई मकसद कामयाब नही हो सकता है।

मौलाना अब्बास ने गरीबी, बेरोजगारी और शिक्षा को अवाम, विशेषकर मुस्लिम कौम की बड़ी समस्याएं बताया। कहा कि मुस्लिम बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं, जिससे उनका भविष्य संवर सके। मुस्लिम संगठनों की भूमिका के बारे में कहा कि ऐसे संगठनों ने कौम के लिए क्या प्रयास किए, यह किसी से छिपे नहीं हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। कहा कि धर्म संसद में जहरीले बोल बोलने वाले पुलिस से भागते नजर रहे हैं। इस दौरान मौलाना नासिर मेहंदी, फिजा कौसर डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अली कौसर जैदी, शोजब जैदी व जीशान हैदर आदि मौजूद रहे।











