नाली की समस्या से परेशान ग्रामीणों को मिली राहत, ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा नाली निर्माण कार्य

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। सीयर ब्लॉक के ग्राम सभा कुशहा भाड़ में कई वर्षों से सफाई के अभाव में नाली की गन्दे पानी की निकासी की समस्या से परेशान ग्रामीण अब परेशान नही होंगे। इस समस्या से शनिवार को ग्राम प्रधान रामाधार राजभर द्वारा नाली के निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर नाली सफाई होने को लेकर ग्रामवासियो में भारी उत्साह देखने को मिला।

ग्राम प्रधान द्वारा नाली निर्माण कार्य करा दिए जाने से अब गंदे पानी के जल जमाव से ग्रामीणों को निजात मिल जाएगी। ग्रामीण प्रधान राजभर की सराहना करते नही थक रहे हैं। इस मौके पर अमित राजभर, पिंटू राजभर, नंदा राजभर, रघुनाथ राजभर, राकेश कुमार, राजन मद्धेशिया, जितेंद्र राजभर, चंद्रभान उर्फ गुड्डू यादव, इत्यादि लोग मौजूद रहे।











