फरार वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। गौरीफंटा पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता प्राप्त हुई जब कई धाराओं में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बताते चले कि लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के दिशा निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गौरीफंटा पुलिस ने फरार वांछित को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

उप-निरीक्षक प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियुक्त पर अपराध संख्या 06/22 धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज है और गिरफ्तार अभियुक्त पर सम्बंधित धाराओं पर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।











