तारिक़ खान
#BulliBai #BulliDeals मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों की ज़मानत अर्जी पर मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने अदालत में आपत्ति दर्ज करवाते हुवे कहा है कि तीनो आरोपी #BulliBai #BulliDeals के अलावा #SulliDeals प्रकरण में भी शामिल रहे है। उनकी ज़मानत होने पर वह सबूतों के साथ छेड़चाद कर सकते है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज करने की अदालत से मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच में तीनों के खिलाफ सुल्ली डील्स को लेकर भी अहम सुराग हाथ लगे हैं। ऐसे में जमानत को मंजूरी देने से जांच पर असर पड़ सकता है।
मुंबई पुलिस ने बताया कि मामले में एक टीम को दिल्ली भेजा गया है। यह टीम नीरज बिश्नोई और सुल्ली डील्स मामले में गिरफ्तार हुए ओंकारेश्वर ठाकुर को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ करेगी। पुलिस ने बताया कि आरोपित सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और वह ऐसी चीजें पोस्ट करते हैं, जिससे समाज में शांति व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।
वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने ठाकुर और बिश्नोई की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। उधर, मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मयंक रावत और श्वेता सिंह को 28 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं विशाल कुमार झा को 24 जनवरी तक हिरासत में रखा गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…