आदिल अहमद
लखनऊ। सपा नेता और अखिलेश सरकार में मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा को बिना अनुमति कोविड नियमो का उलंघन करते हुवे बाइक रैली निकालना अब महंगा पड़ गया है। इस मामले में हसनगंज थाने में 6 मान्जाद सहित 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताते चले कि बाइक रैली की लाइव वीडियो इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की गई थी। जिस वीडियो की जानकारी होते ही हसनगंज थाने में सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा सहित 6 नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रैली का लाइव वीडियो इंस्टाग्राम के प्रयोगकर्ता रजी हसन ने पोस्ट किया था। वीडियो मे कुछ लोगों की पहचान की गई। जिसमें राघवेंद्र बाजपेई, वैभव मिश्र, तनवीर अली, वैभव बाजपेई के रूप में की गई। आरोप यह भी है रैली में शामिल हुए लोगों ने मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया था। वीडियो के आधार पर हसनगंज कोतवाली में तैनात दरोगा अभय कुमार मिश्र ने सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र, इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले रजी हसन, राघवेंद्र बाजपेई, वैभव मिश्र, तनवीर अली, वैभव बाजपेई और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन, कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने व महामारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…