वाराणसी में इंटर तक के शिक्षण संस्थान हुवे 8 जनवरी तक बंद

ए0 जावेद
वाराणसी। मौसम में प्रतिदिन आ रहे उतार-चढ़ाव के बीच घना कोहरा और बर्फीली हवाओं के कारण ठंड में काफी वृद्धि हो गई है। तापमान में गिरावट की वजह से गलन बढ़ गई है। इसका असर आम जनजीवन पर भी दिखने लगा है। इधर मौसम विभाग ने भी अगले तीन-चार दिनों तक बर्फीली हवाओं की चेतावनी दी है, जिसके कारण तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, माध्यमिक सहित सीबीएसई एवं आईसीएसई के विद्यालयों पर भी लागू होंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बच्चों के लिए आठ जनवरी तक बंद रखने का आदेश है। वही स्कूलों को बंद करने के इस फैसले का अभिभावकों ने स्वागत किया है।











