हौसला बुलंद चोर और आराम करती पुलिस, चोर उड़ा ले गए रात के अँधेरे में मोटर

मुकेश यादव
मधुबन(मऊ)। हौसला बुलंद चोरो का हौसला दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। आये दिन क्षेत्र में चोरी की घटनाएं अंजाम में आ रही है। पुलिस द्वारा कोई एक्शन न लेने के कारण इन चोरो के हौसले और बुलंद होते जा रहे है। मामला रामपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर का है, जहाँ पर हौसला बुलंद चोरो का हौसला बढ़ता दिखाई दे रहा है और चोरी का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है।

पीड़ित ने चोरी के घटना की तहरीर थाने में दे दी है। मगर पुलिस आराम तलब फरमा रही है, जिससे चोरो के हौसले और बुलंद होते जा रहे है और क्षेत्र में आये दिन चोरी की घटनाए अंजाम दी जा रही है। मिल रही जानकारी के इसकी सूचना पीड़ितो ने रामपुर थाने पर दी है, लेकिन पुलिस चोरों के चंगुल तक पहुंचने में असफल रही। क्षेत्र में आए दिन हो रहे चोरी से लोगो का पुलिस पर से विश्वास उठता जा रहा है।











