शिवपाल ने किया स्पष्ट, अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ हु, भाजपा में शामिल होने के दावे निराधार है

संजय ठाकुर
डेस्क। प्रदेश के कद्दावर नेता शिवपाल यादव को लेकर चल रही अटकलों पर आज खुद शिवपाल यादव ने पूर्ण विराम लगा दिया है। शिवपाल यादव ने आज एक ट्वीट के माध्यम से स्पष्ट किया है कि वह सपा गठबंधन के साथ है और भाजपा में शामिल होने की बाते केवल एक अफवाह मात्र है।

— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) January 19, 2022
इन अटकलों के बीच आज शिवपाल यादव ने एक ट्वीट के माध्यम से स्पष्ट किया कि वह अखिलेश यादव के नेतृत्व में बने गठबंधन के साथ है और भाजपा में नहीं जा रहे है। शिवपाल यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि “श्री लक्ष्मीकांत बाजपेई जी के इस दावे में कोई सच्चाई नही है कि मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकता हु, यह दावा पूर्णतया निराधार और तथ्यहीन है। मैं श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ हु और समर्थको से आवाहन करता हु कि प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेक दे एवं प्रदेश में समाजवादी पार्टी के गठबंधन वाली सरकार बनाये।”
शिवपाल यादव के इस ट्वीट के बाद से सभी अटकलों पर पूरी तरीके से विराम लग गया है। वही सपा अपर्णा यादव के भाजपा में जाने से हुवे नुक्सान के लिए पैच मैनेजमेंट हेतु मंथन हो रहा है। वही भाजपा यादव परिवार में सेध मार कर खुद को फ्रंट फुट पर महसूस कर रही है।











