संपूर्णानगर मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों के आपस में टकराने से बजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, ट्रक चालक व ग्रामीण बाल-बाल बचे

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के पलिया संपूर्णानगर मार्ग पर दो ओवरलोड ट्रकों के आपस में साइड लेते वक्त टकराने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत यह रही कि दोनों ट्रकों के चालक व आस पास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।

ट्रकों के टकराने से उनमें से बजरी से भरा ओवरलोड ट्रक वही सड़क पर पलट गया। जिसके कारण ट्रक में भरी बजरी सड़क पर गिरने से पूरी सड़क पर जाम लग गया। आस-पास मौजूद ग्रामीण ट्रक की चपेट में आने से साफ बच गए। वही ग्रामीणों ने दोनों ट्रकों के ट्रक चालक को आनन-फानन में ट्रक से बाहर निकाला जिससे दोनों ट्रक चालक भी बाल-बाल बच गए।











