आवागमन का रास्ता रेलवे प्रशासन के द्वारा बंद करने से ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार के बैनर लगाकर वोट न देने का किया फैसला

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने गांवों में डगरा नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ मतदान के बहिष्कार के बैनर और पोस्टर लगाकर प्रदर्शन कर सामूहिक रूप से किसी भी दल के प्रत्याशी को वोट नहीं देने का एलान किया है।


इसी रास्ते से हम कृषि कार्य के लिए लाइन पार जाया करते थे, जो कि बीते दिनों रेल विभाग द्वारा बंद कर दिया गया है। जिसके कारण अब 20 किलोमीटर की दूरी तय कर हम अपने खेतों तक जाते है। जिसको लेकर हम सभी ग्रामीणों द्वारा एसडीएम पलिया एवं सांसद को लिखित पत्र भी भेज चुके हैं। इसके बाद भी हमारी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है जब तक उनके रास्ते को खुलवा नहीं दिया जाता, तब तक वे वोट नहीं डालेंगे।











