कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस ने मारी डंपर को टक्कर, 40 घायल

मुकेश यादव
डेस्क। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस एवं डंपर की ज़ोरदार टक्कर हुई, जिसमे बस पर बैठी 40 सवारियां घायल हो गई है। बताते चले कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से लखनऊ जाते समय जैसे ही बस सौरिख थाना क्षेत्र के किलोमीटर 150 सलेमपुर गांव के सामने पहुंची, तभी ड्राइवर को नींद आने से आगे चल रहे डंपर में बस ने टक्कर मार दी।

घटना के समय बस में बैठी सवारियां सो रही थीं। अचानक हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार सवारियों को दूसरे वाहन से भेजने की व्यवस्था भी की गई। ड्राइवर सहित कई यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।











