कल है बसंत पंचमी, शहर बनारस में कल निकलने से पहले जाने ले रूट डायवर्जन, अन्यथा हो जायेगे परेशान

ईदुल अमीन
वाराणसी। कल शनिवार को बसंत पंचमी का त्यौहार है। इसकी तैयारियों को लेकर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है। संभावित भीड़ के मद्देनज़र रूट डायवर्जन का ही मैप जारी किया गया है। कई रास्ते वाहनों के आने जाने हेतु प्रतिबंधित होने के कारण कल शहर में निकलने से पहले इस यातायात प्रतिबन्ध को जान ले।

अस्सी सोनारपुरा से गोदौलिया और भेलूपुर से रेवड़ी तलाब वाहन नहीं जा सकेंगे। वहीं भदऊचुंगी से भैंसासुर घाट व राजघाट की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएंगे। गोलगड्डा तिराहे से विशेश्वरगंज तिराहे की तरफ भी वाहन नहीं जाएंगे। इस दरमियान शव वाहन, बीमार और विकलांग व्यक्तियों को प्रतिबंध से मुक्त रखा जाएगा। साथ ही एंबुलेंस व फायर बिग्रेड के वाहनों को प्रतिबंधों से मुक्त रखा जाएगा। वहीं सिगरा चौराहा से ट्रॉमा सेंटर की तरफ जाने वाले एंबुलेंस व मरीजों के वाहनों को रथयात्रा, गुरुबाग तिराहा होकर जाने व नीमामाई से रथयात्रा के तरफ वापस आने दिया जाएगा।











