गला रेत कर हुई वृद्ध की हत्या, पुलिस जुटी जांच में

शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर। जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के तमलपुरा गांव मे अच्छेलाल निषाद घूरा (65) का शव सोमवार को घर के आंगन में पड़ा मिला। घूरा का गला रेता गया था। घटना की जानकारी गांव वालों को तब हुई जब दूध देने वाला दूध लेकर पहुचा। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया है।

घटना की जानकारी पुलिस को होने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया। घूरा के दोनों पुत्र दिल्ली में रहते हैं। मोहम्मदाबाद कोतवाल ने बताया कि गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया है जिसकी छानबीन की जा रही है साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही भी की जा रही है।











