गुरुग्राम में हुए ट्रिपल मर्डर केस से मचा सनसनी, सीएनजी पंप पर काम करने वाले 3 कर्मचारियों की हुई हत्या

तारिक़ खान
डेस्क. सीएनजी पम्प पर काम करने वाले 3 कर्मचारियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. घटना बीती रात करीब 2:40 की बताई जा रही है, जहाँ गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित सीएनजी पेट्रोल पम्प काम कर रहे 3 युवको की हत्या हो गई है. मरने वाले तीनों युवक सीएनजी पंप पर काम करते थे।

वही पुलिस का मानना है कि मृतक सुबह उठकर पंप खोलने की तैयारी ही कर रहे थे कि हमलावर आए होंगे और धारदार हथियार से उन पर हमला किया गया होगा। घटना में सीएनजी पंप के मैनेजर, सेल्समैन व एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। हमलावरों ने 2 व्यक्तियों को कार्यालय में ही मार दिया है, जबकि तीसरा भागता हुआ हाईवे की ओर गया गया, जहां पर उसकी मौत हुई है। पुलिस को शक है कि घटना किसी पुराने कर्मचारी ने अंजाम दिया है अथवा दिलवाया है. जो मैनेजर से रंजिश रखता है और उसने पूरी टीम को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन का कहना है कि जांच चल रही है. जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।











