नहीं रहे प्रख्यात गीतकार राजनारायण बिसारिया, 93 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, संगीत प्रेमियों में शोक की लहर

शाहीन बनारसी
डेस्क। प्रख्यात गीतकार राजनारायण बिसारिया का आज निधन हो गया है। वह 93 वर्ष के थे। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आकाशवाणी में नियुक्ति के बाद उन्होंने जालंधर, जयपुर, इलाहाबाद, पोर्टब्लेयर आकाशवाणी में प्रोड्यूसर और कार्यक्रम अधिकारी के पदों पर काम किया। वह हिंदी के वरिष्ठ कवि, गीतकार और नाट्यकर्मी और प्रसारक थे।

बिसारिया छह साल तक प्रसार भारती बोर्ड के मानद सदस्य रहे थे। बीबीसी से सेवानिवृत्त होने के बाद वे ‘परंपरा’ नाम की साहित्यिक संस्था चलाते थे। उनके निधन से संगीत प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है।











