पत्रकार ए जावेद की बेटी के अकीके में शहर के सम्भ्रांत नागरिको ने दिया मासूम बिटिया को दुआये

ईदुल अमीन
वाराणसी। पत्रकार ए जावेद को पिछले माह पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है। इस शुभ लम्हे के मौके पर कल रविवार की शाम उनके नई सड़क स्थित आवास पर अकीके के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर शहर के संभ्रांत नागरिको परिचितों और पारिवारिकजनों ने मासूम बच्चो को अपनी दुआओं और आशीर्वाद से नवाज़ा।












