पीएम मोदी ने कहा था आतंकी सपा-कांग्रेस के करीबी, प्रियंका ने पलटवार करते हुवे कहा “प्रधानमन्त्री खुद जानते है ये बात सही नही है, उन्हें देश के ज़रूरी मुद्दे बेरोज़गारी पर बात करना चाहिए

आफताब फारुकी
लखनऊ। प्रियंका गांधी आज लखनऊ में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांग रही है। इस दरमियान उनके रोड शो में ज़बरदस्त भीड़ दिखाई दे रही है। इस दरमियान प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सपा-कांग्रेस पर आतंकियों के प्रति नरम रवैया वाले बयान पर प्रियंका गांधी ने कहा है कि प्रधानमन्त्री को मुद्दों पर बात करना चाहिए। उन्हें बेरोज़गारी पर बात करना चाहिए। वह खुद अच्छे से जानते है कि ये आरोप सही नही है। हकीकत क्या है वह खुद जानते है।

प्रधानमन्त्री ने कहा था कि वहीं अयोध्या और लखनऊ में 2007 में हुए धमाकों के मामले में सपा ने 2013 में एक आरोपी तारिक काजमी के खिलाफ मामला वापस लेने का प्रयास किया मगर कोर्ट ने अनुमति नहीं दी और बाद में उसे उम्रकैद की सजा हुई। सपा ने आतंकी हमले के 14 मामलों में कई आरोपियों के खिलाफ मामले वापस लेने का प्रयास किया था।
प्रियंका गांधी सोमवार को लखनऊ के चिनहट मे रोड शो कर कांग्रेस उम्मीदवार ललन कुमार के लिए वोट मांग रही हैं। उन्होंने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की है। ललन कुमार लखनऊ की बक्शी का तालाब विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं। प्रियंका का रोड शो चिनहट कोतवाली से चिनहट तिराहे तक जाएगा। रास्ते में जगह-जगह उन्होंने लोगों का अभिवादन किया।











