लखनऊ: कन्हैया कुमार के कार्यक्रम में फेका युवक ने केमिकल, NSUI कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ पिटाई कर किया पुलिस के हवाले, कांग्रेस ने लगाया एबीवीपी पर आरोप, बोली भाजपा पुलिस कर रही जाँच

आदिल अहमद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस नेता और पूर्व जेएनयु छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर स्याही में केमिकल मिला कर फेकने का मामला प्रकाश में आया है। कन्हैया पर केमिकल मिली स्याही फेकने वाले युवक को एनएसयुआई कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर उसकी जानकर पिटाई कर दिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले में जाँच शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी युवक ने स्याही में केमिकल मिलाने की बात स्वीकार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम देवांश बाजपेई पुत्र संजय बाजपेई बताया जा रहा है। वह बागमनारायण चौक का निवासी बताया जा रहा है।

घटना में घायलों को पुलिस और कांग्रेस वर्कर्स ने अस्पताल भेजा है जहा उनका प्राथमिक इलाज चल रहा है। एडीसीपी मध्य राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देवांश बाजपेयी पुत्र संजय बाजपेयी बागमनारायन चौक का रहने वाला है। उसने बताया कि कन्हैया कुमार देश विरोधी बाते करता है। आरोपित ने स्याही में केमिकल मिलाने की बात स्वीकार की है। वहीं, कन्हैया और उनके समर्थकों का कहना है कि इससे चेहरे और शरीर जलन महसूस हो रही है। केमिकल फेंकने वाले देवांश वाजपेयी का कहना है कि कन्हैया देशद्रोही है। इसका कार्यक्रम लखनऊ में नही होना चाहिए। जो देश का नहीं है, वो हमारा कैसे हो सकता है।
कांग्रेसियों का आरोप है कि पकड़ा गया युवक देवांश एबीवीपी कार्यकर्ता है। वो कांग्रेस के कार्यक्रम को नहीं होने देना चाहते। वे नहीं चाहते कि लोकतांत्रिक ढंग से कोई अपनी बात रखे। कन्हैया कहीं लोगों के बीच हीरो न बन जाए, इससे ये डरे हुए थे। भाजपा अपनी इसी डर से ऐसी घटनाए करवा रही है। वही भाजपा ने बयान देते हुवे कहा है कि कांग्रेस खुद ऐसे प्रोपगंडा रच रही है। कांग्रेस ने खाली पड़ी कुर्सियों से अपनी लाज बचाने के लिए ऐसा षड़यंत्र किया है। पुलिस मामले में जाँच कर रही है और शाम तक खुलासा कर देगी।











