वाराणसी: पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर से अभद्रता प्रकरण में पुलिस ने दर्ज किया अज्ञात के खिलाफ ऍफ़आईआर, पुलिस जुटी शिनाख्त में
ए0 जावेद
वाराणसी। वाराणसी कचहरी परिसर के अन्दर अपने बेटे का नामांकन करवाने आये सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ अभद्रता प्रकरण में पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार करते हुवे वायरल वीडियो के आधार पर अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में ऍफ़आईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जाँच और अभद्रता करने वालो की शिनाख्त हेतु जुटी है।

बताया गया है कि इस दौरान जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए। ओपी राजभर का आरोप है कि यह सब भाजपा के इशारे पर किया गया। कैंट इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह के अनुसार अज्ञात लोगों पर अभद्रता मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो की जांच भी कराई जा रही है।











