वाराणसी: लहरतारा चौराहे पर 2 मालवाहक लड़े, दोनो ड्राइवर को आई मामूली चोटें

अनुराग पाण्डेय
वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के लहरतारा चौराहे पर एक टाटा 407 व टाटा मैजिक आपस मे लड़ गयी। जिसमे चालक संदीप निवासी शिवपुर व चालक श्याम नारायण निवासी बौलिया लहरतारा को मामूली चोटें आयी है। मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों चालको का प्राथमिक उपचार करवाया और अवरुद्ध हुवे मार्ग को खाली करवाया।

सूचना पाकर पंहुचे थानाध्यक्ष मंडुआडीह राजीव कुमार सिंह व लहरतारा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार, उपनिरीक्षक पंकज पांडेय मय पुलिस फोर्स पहुच दोनो क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाया और चालको को प्राथमिक उपचार हेतु भेजा। तब जाकर यातायात सुचारू रुप से सामान्य हो सका।











