शादी की रस्म पूरी कर दूल्हा दुल्हन पहुचे मतदान केंद्र, लोकतंत्र में अपने कर्तव्यों का मत देकर किया पालन

आफताब फारुकी
डेस्क। प्रदेश के विधानसभा चुनावों में तीसरे चरण का मतदान जारी है। इसी क्रम में आज जालौन जनपद में भी मतदान जारी है। इस बीच जिले के कुछ बूथों पर दूल्हा और दुल्हन ने सुबह ही मतदान कर सभी को पहले मतदान फिर, दूजा काम का संदेश दिया।

गरिमा ने बताया कि यह आखिरी बार जिले में मेरा वोट था, ऐसे में मैं यह मौका छोड़ना नहीं चाहती थी। ऐसा ही हुआ विधानसभा माधौगढ़ के कोंच कस्बे के निवासी राहुल शादी के बाद पत्नी को विदा कराकर घर ले जा रहे थे, लेकिन इससे पहले उन्होंने सीधे मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इसके बाद वह दुल्हन को घर लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सारे कामों के साथ मदतान करना भी उतना ही जरूरी है। लोकतंत्र के इस पर्व में सभी को बढ़-चढक़र हिस्सा लेना चाहिए।











