संकल्प सेवा संस्थान के कार्यक्रम में शामिल हुवे भाजपा प्रत्याशी सतीश महाना, कोविड प्रोटोकाल की उडी जमकर धज्जियां

शाहीन बनारसी (इनपुट – नफीस खान)
कानपुर। आवास विकास हंसपुरम, नौबस्ता के आसपास के क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी सतीश महाना ने जनसंपर्क किया। जहां पर भाजपा से सम्बद्ध लोगो द्वारा उनके ऊपर फुल मालाओं की बारिश करके उनका स्वागत क्या गया। इस जन संपर्क में भाजपा प्रत्याशी सतीश महाना के साथ चल रहे लोगो ने जमकर कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां भी उड़ाई। न दो गज दुरी न किसी के लिए था मास्क ज़रूरी। बस विचारों को सुनने के लिए लोग बिना मास्क भीड़ का हिस्सा थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीरजा अवस्थी, प्राची श्रीवास्तव, सीता पासवान, राजेश प्रजापति, वीर विक्रम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में कोविड नियमो की उडती धज्जियो पर जिला प्रशासन और चुनाव आयोग का ध्यान भी नही गया है। वायरल होती तस्वीरे इस बात की गवाही दे रही है कि मास्क की उपयोगिता को इस कार्यक्रम में समाप्त कर दिया गया। अब देखना होगा कि तस्वीरो के सामने आने के बाद जिला प्रशासन क्या कोई सख्त एक्शन लेता है या नही।











