हिजाब विवाद पंहुचा सुप्रीम कोर्ट, अदालत का हुआ हुक्म पहले हाईकोर्ट को सुनने दे, तत्काल नही होगी सुनवाई

तारिक़ खान
नई दिल्ली। कर्नाटक का हिजाब विवाद आज सुप्रीम कोर्ट पहुच गया। सुप्रीम कोर्ट में पेश हुई याचिका पर याचिकाकर्ता ने तत्काल सुनवाई की इल्तेजा अदालत से किया। हालांकि अदालत ने तत्काल सुनवाई से इंकार करते हुवे कहा कि हाई कोर्ट की बड़ी बेंच मामले में सुनवाई कर रही है। पहले उनको सुन लेने दीजिये। याचिका में इस प्रकरण को हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर करने की भी इल्तेजा अदालत से किया गया था।

यचिका में कहा गया है कि लड़कियों को स्कूल आने से रोका जा रहा है। उन पर पत्थर चलाए जा रहे हैं। इस पर प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने कहा कि हाई कोर्ट की तीन जजों की पीठ मामला सुन रही है। हो सकता है वह आपको कुछ राहत दे दे। पहले उन्हें सुनने दीजिए।











