अचानक कोरोना संक्रमण में आई 6.8 फीसद की उछाल, आज मिले कुल 1 लाख 72 हज़ार से अधिक नए संक्रमित, एक हज़ार से अधिक की जान ले गया ज़ालिम कोरोना

तारिक खान
डेस्क. भारत में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार ने आज अचानक एक बार फिर से तेज़ी पकड़ लिया है। पिछले 24 घंटो में ही एक तेज़ रफ़्तार नए संक्रमण के मामलो में दिखाई दी। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,72,433 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही कोरोना संक्रमितो के केसों में 6.8 फीसदी उछाल दर्ज किया गया है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 167.87 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। वहीं भारत में एक्टिव केस वर्तमान में 15,33,921 हैं। रिकवरी रेट अभी 95.14 फीसद है। देश में पॉजिटिविटी रेट 10.99 फीसद है।

दुनिया में अब तक 38 करोड़ 14 लाख से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। यह वायरस 56 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है। दुनिया के कई देशों के साथ-साथ भारत में भी कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमण के केस भी बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है।











