आज थम जायेगा 11 जिलो की 61 सीटो पर मतदान, जाने किन कद्दावर नेताओं के सियासी मुस्तकबिल का फैसला जनता करेगी 27 फरवरी को

तारिक़ खान
प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नंद गोपाल नंदी, मोती सिंह जैसे मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों में अवधेश प्रसाद, तेजनारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय, कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह के सियासी भाग्य का फैसला जनता द्वारा करने का समय करीब आ रहा है।

प्रदेश के इस हिस्से को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। 2017 में भाजपा ने यहां की 47 और सहयोगी अपना दल ने तीन सीटें जीती थीं। पांच सीटें बसपा, तीन सपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। इस बार हर एक सीट पर काटे की टक्कर दिखाई दे रही है। भाजपा अपना पुराना परफार्मेंस दोहराने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही है। वही विपक्ष अपनी मजबूती दिखाने की कोशिश में लगा हुआ है।











