इमरान प्रतापगढ़ी के हेलीकाप्टर को नही मिली उतरने की इजाज़त, कांग्रेस ने लगाये बड़े आरोप

अजीत कुमार
कानपुर. कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के स्टार प्रचारक शायर इमरान प्रतापगढ़ी बुधवार को महोबा के कीरत सागर में कांग्रेस प्रत्याशी सागर सिंह के समर्थन में सभा करने आने वाले थे. मगर स्थानीय प्रशासन ने उनके हेलीकाप्टर को उतरने की इजाज़त नही दिया. इस घटना को लेकर सियासी बयानबाजी के दौर शुरू होने की सम्भावना है. कांग्रेस ने आरोप लगाते हुवे कहा है कि सीएम के हेलीकाप्टर आने के कारण इमरान प्रतापगढ़ी के हेलीकाप्टर को नही उतरने दिया गया.












