कचरे में पड़ा था एक कार्टून और उसमे रखा था बम, वो उसे उठा लाया अपने घर और फिर हो गया उसमे विस्फोट, 14 घायल

अनिल कुमार
पटना: बिहार के खगड़िया जिला में कल हुवे एक बम विस्फोट में 14 लोग घायल हो गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं। वहीं विस्फोट में घायल दो लोगों की हालात काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमितेश कुमार कुछ पुलिस अधिकारियों की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

मौके पर पहुंचे खगड़िया के एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार, कुल तीन विस्फोट हुए हैं। जिनमें से दो कम तीव्रता के थे। एक चश्मदीद ने दावा किया, 20-23 छोटे बमों के जमीन पर गिरने के बाद बड़ा धमाका हुआ। वहीं इस विस्फोट में घायलों की पहचान मंगल सदा के 5 वर्षीय पुत्र साजन कुमार, अशोक सदा का 8 वर्षीय पुत्र राजा कुमार, दिनेश सदा का पुत्र टिक्कू कुमार, मंगल सदा का पुत्र अर्जुन सदा, अशोक सदा, पुलिस सदा का पुत्र सतीश सदा और छोटू सदा की पत्नी बिजली देवी और श्रवण कुमार का पुत्र सुदर कुमार के रूप में हुई है।











