पलियाकलां(खीरी)। लखीमपुर खीरी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली और कार में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। वहीं बताया जा रहा है कि टक्कर में 2 लोग घायल हो गये है।
दरअसल, घटना पलिया कोतवाली क्षेत्र के पलिया निघासन रोड के ग्रामबोझवा के नजदीक की बताई जा रही है। जहां बीती सोमवार की देर रात निघासन के बल्लीपुर से कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर पलिया आ रहे थे। इसी दौरान बोझवा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार की टक्कर ट्रैक्टर ट्राली से हो गयी।
टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर 2 हिस्सों में बंट गया। कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं टक्कर से कार व ट्रैक्टर चालक को चोटें आईं हैं। घटना के बाद राहगीरों द्वारा इलाज के लिए दोनों चालकों को प्राइवेट क्लीनिक पर भर्ती कराया है। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..