दर्दनाक: सड़क पर दौड़ते रफ़्तार के कहर ने रोकी मासूम की साँसे
रोबिन कपूर
कानपुर. फर्रुखाबाद जिले में सड़क हादसे में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव से खीमसेपुर बहेलिया नगला निवासी सुनील कुमार की डेढ़ वर्षीय पुत्री नीलम सड़क के किनारे खेल रही थी। तभी बेवर की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने बच्ची को टक्कर मारकर कुचल दिया।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व चालक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पिता सुनील व माता रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील के 1 पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सुनील मजदूरी करता है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..