प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करने हमीरपुर पहुची प्रियंका को देखने उमड़ पड़ा जन सैलाब

समीर मिश्रा
कानपुर। हमीरपुर की सरज़मीन आज प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ी प्रचंड भीड़ की गवाह बनी। हमीरपुर जिले के मौदहा में आज सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी चंदेल के पक्ष में मतदान करने की अपील करने पहुची प्रियंका को देखने के लिए जन सैलाब सडको पर दिखाई दिया। प्रियंका दोपहर करीब 2:15 बजे सड़क मार्ग से होते हुए मौदहा कस्बे में मलीकुंआ चौराहे पर पहुंचीं।

वहीं प्रियंका गांधी ने भी समर्थकों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका हौसला बढ़ाने के साथ कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रोड शो कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजर कर तहसील मार्ग पर आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।











