प्रथम चरण के मतदान में कही सन्नाटा तो कही ज़बरदस्त मतदान, जाने क्या है ताज़ा स्थिति

संजय ठाकुर
डेस्क. प्रथम चरण के चल रहे मतदान में इगलास क्षेत्र के हीरपुर हुसैनपुर गाव में सन्नाटा कायम है। मतदान केंद्र पर मतदाता दिखाई नहीं दे रहे है, जिससे वहां पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इगलास विधानसभा क्षेत्र के गाव हीरपुर हुसैनपुर के मतदान केंद्र में बैठे पीठासीन अधिकारी मतदाताओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

बताते चले कि साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी छवि यादव ने इंदिरापुरम के कैंब्रिज स्कूल में मतदान किया। छवि ने अपने पति और बेटे के साथ वोट डाला। वहीं 85 वर्षीय ओपी चावला बीमारी के बावजूद वोटिंग करने पहुंचे, उन्हें फूल देकर सम्मानित किया गया। दोपहर 3 बजे तक बुलंदशहर में 50.81 फीसदी मतदान हुआ है वही अलीगढ़ में मतदान प्रतिशत 49.91% रहा है, गाज़ियाबाद में 43.10% मतदान हो चुका है। हापुड़ में 51.63% जबकि मथुरा में 48.91% मतदान हुआ है. इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर में 47.25 फीसद मतदान हुआ है. सबसे ज्यादा अब तक आगरा के एत्मादपुर में वोट पड़े हैं।











