फाइटर प्लेन उड़ाने के शौक रखने वाले ब्लैक बेल्ट ब्लादिमीर पुतिन दिन में नही रात को काम करना पसंद करते है, जाने पुनीत की वो आदते जो अन्य नेताओं से करती है उनको जुदा

शिखा प्रियदर्शिनी
व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर हमला कर चुके हैं। पुतिन की सेना लगातार आगे बढ़ रही है, और मौजूदा समय में वे यूक्रेन की राजधानी कीव के दरवाजे पर खड़ी है। मतलब अगर ऐसी ही चलता रहा, तो आने वाले समय में व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे। भले ही ये युद्ध रूसी सेना लड़ रही है, लेकिन इसके पीछे वहां के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दिमाग चल रहा है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हवाई जहाज उड़ाने का शौक रखते हैं, जिसके लिए उनके पास 50 एयरक्राफ्ट हैं। रूस के जंगलों में जब कुछ साल पहले भयंकर आग लगी थी, तब पुतिन ने खुद एयरक्राफ्ट उड़ाया था और लोगों को वहां से बचाया भी था। इसके अलावा वे रेसिंग कार और पनडुब्बी भी चला चुके हैं।










