युक्रेन का दावा: रुसी पैराटूपरो से भरा विमान गिराया, पीछे धकेला

आफ़ताब फारुकी
डेस्क। रूस-युक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान युक्रेन ने दावा किया है कि उसने रुसी पैराटूपरो से भरा विमान गिराया है। युक्रेन ने दावा किया है कि रूस के दूसरे इल्युशीन 1आई-76 सैन्य परिवहन विमान को बिला सेरकवा के निकट मार गिराया गया। यह स्थान राजधानी कीव से 85 किलोमीटर दक्षिण में है। यूक्रेन में जमीनी हकीकत पर निगाह रखने वाले दो अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

वही रूस की ओर से यूक्रेन पर जारी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को निकालने की कोशिश तेज कर दी है। एयर इंडिया का एक रेस्क्यू विमान शनिवार सुबह ही रोमानिया के बुखारेस्ट पहुंच गया। यह विमान रूस की सीमा तक पहुंचने वाले भारतीयों को लेकर वापस आएगा।











