वाराणसी में कांग्रेसियों ने किया दक्षिणी की प्रत्याशी का विरोध, प्रत्याशी बदलने की हुई मांग

ए0 जावेद
वाराणसी. वाराणसी दक्षिणी विधानसभा सीट से मुदिता कपूर के टिकट को लेकर कांग्रेस नेताओं में असमंजस दिखाई दिया। काफी कांग्रेस नेता मुदिता कपूर को जानते भी नहीं है। उनका कहना है कि पार्टी आला कमान इस निर्णय पर विचार करे और फैसले को बदले। इस क्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित काफी व्यापारियों ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का कहना था कि पार्टी ने जिसको शहर दक्षिणी से टिकट दिया है उनको कोई जानता और पहचानता तक नही है। फिर कैसे शहर की इस महत्वपूर्ण सीट पर चुनाव प्रचार किया जायेगा। वही कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि टिकट मांगने वालो में ये नाम शामिल ही नही था फिर आखिर क्या कारण हुआ कि पार्टी ने ऐसे प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है।
गौरतलब हो कि पहले से ही वाराणसी में कांग्रेस खेमो में तकसीम दिखाई देती थी। इस लिस्ट के बाद अब विरोध का स्वर खुलकर सामने आ गया है। पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हुवे इस विरोध प्रदर्शन के बाद अब पार्टी क्या निर्णय लेती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। मगर पार्टी के अन्दर की बगावत अब खुल कर सामने आ गई है।











