समाजवादी प्रतिनिधि मंडल ने अडिशनल सीपी से मिलकर माताकुण्ड चौकी इंचार्ज पर लगाया अभद्रता का आरोप, जांच का मिला आश्वासन

शाहीन बनारसी
वाराणसी। वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित माताकुण्ड पुलिस चौकी प्रभारी विजय प्रकाश यादव पर अभद्रता का गंभीर आरोप लगाते हुवे समाजवादी नेताओं आज एडिशनल पुलिस कमिश्नर से शिकायत किया है। समाजवादी नेताओं का आरोप है कि माताकुण्ड चौकी इंचार्ज विजय प्रकाश यादव के द्वारा समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मोहम्मद हैदर गुड्डू के साथ सार्वजनिक गाली गलौंज और अभद्रता किया गया है।

सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में सपा जनों ने इस मामले की शिकायत अडिशनल कमिश्नर से करते हुवे विजय प्रकाश यादव पर कार्यवाही की मांग किया है। वही सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश होने के बाद भी ढाई साल से एक ही पुलिस चौकी पर जमे विजय प्रकाश यादव पर सत्ता पक्ष का हाथ है और वह चुनाव में बाधा उत्पन्न कर सकते है।
मिली जानकारी के अनुसार अडिशनल कमिश्नर सुभाष दुबे के द्वारा मामले में जाँच करवा कर निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन सपा नेताओं को दिया है। सपा प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से विष्णु शर्मा, जितेन्द्र यादव, सुरेश राणा, किशन सेठ, अजय चौधरी आदि उपस्थित थे।











