हरियाणा में अपनी पहली पत्नी को छोड़ दूसरी के साथ रह रहा था बलिया में, आ पहुची हरियाणा पुलिस और धर दबोचा आरोपी को

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया) हरियाणा मैं अपनी पहली पत्नी को छोड़ सुहेल नामक व्यक्ति बिल्थरारोड के उभाँवव थाना क्षेत्र के चौकिया मोड़ एक भवन में छिपकर दूसरे पत्नी के साथ रह रहा था मंगलवार को हरियाणा पुलिस ने उभाँव पुलिस के साथ उसे चौकिया मोड़ नगरा मार्ग एक भवन से गिरफ्तार किया

सुहेल नामक व्यक्ति बिहार के गया गांव का मूल निवासी है जो कि हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद में अपनी पहली पत्नी के छोड़ बलिया जिले के बिल्थरारोड उभाँव थाने चौकिया मोड़ स्थित एक भवन में अपने दुसरी पत्नी के साथ छिपकर रह रहा था जैसे ही उसके पता हरियाणा पुलिस को लगी हरियाणा पुलिस ने उभाँव पुलिस के संयुक्त टीम के साथ उसे गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में अपने साथ लेकर चली गई।











