युवती और उसके घर वालो पर झूठे केस दर्ज करवा कर परेशान करने का आरोप लगाते हुवे बनाया वीडियो, और फिर फंदे से लटक कर सिपाही ने दे दी अपनी जान

शाहीन बनारसी
डेस्क। मंगलवार की देर शाम जितेंद्र ने कमरे में बंद होकर चारपाई की रस्सी से गले में फंदा लगाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जितेंद्र ने आत्महत्या करने से पहले अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इस वीडियो में जितेंद्र एक युवती का नाम ले रहा है। उसने रोते हुए युवती और उसके परिवार के आरोप लगाए हैं। वीडियो में सिपाही कह रहा कि युवती, उसके माता-पिता और भाई झूठे केस दर्ज कराकर परेशान कर रहे हैं। इससे वह जान दे रहा है।

थाना खंदौली के प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि हाथरस के थाना सैपऊ के गांव रसगमा निवासी जितेंद्र सिंह जेल पुलिस में पांच महीने पहले ही भर्ती हुआ था। तैनाती बागपत जिला जेल में थी। वह कुछ दिन से अपने मामा अतर सिंह के यहां खंदौली के नगला अर्जुन में रह रहा था। जांच की जा रही है। अभी घरवालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।











