वाराणसी दक्षिणी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी दिनेश कसौधन ने किया जनसंपर्क

शाहीन बनारसी
वाराणसी। वाराणसी से बसपा के दक्षिणी विधानसभा प्रत्याशी दिनेश कसौधन ने जनसंपर्क स्थापित किया। बसपा प्रत्याशी दिनेश कसौधन ने ओम्कालेश्वर, सुग्गा गडही, कोयलाबाज़ार, छित्तनपुरा, पठानीटोला तथा हरतीरथ क्षेत्र में जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क में शामिल हुए लोगो में मुख्य रूप से बसपा प्रत्याशी दिनेश कसौधन, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता प्रेम कुमार, जिला सचिव अब्दुल हामिद अंसारी, महासचिव नसीम, सेक्टर अध्यक्ष गुड्डू नसीम तथा पूर्व जिला सचिव पंकज केसरी मौजूद थे।











