दो दिनों से लापता अधिवक्ता का मंदिर में लटकता मिला शव

अजीत कुमार
प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रदीप कुमार अवस्थी का शव धूमनगंज थाना क्षेत्र के बेगम सराय में एक शिव मंदिर में लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। वह दो दिन से लापता चल रहे थे। परिजन उनकी खोजबीन में जुटे थे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला था।












