पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के इंडो-नेपाल सीमा पर आए दिन तस्करी की वारदातों को अंजाम दिया जाता है, जिसको लेकर लगातार सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरतते नजर आती है। जहां आये दिन तस्करों को तस्करी के सामान के साथ गिरफ्तार भी करती हैं।

गिरफ्तार किये गये तस्कर के पास से 8 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम अनुराग गुप्ता पुत्र वीरेंद्र गुप्ता निवासी कमलापुरी थाना संपूर्णानगर बताया है, जिस को पुलिस ने गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की है।











