बाबा साहेब अम्बेडकर की फोटो पर शरारती तत्वों ने पोती कालिख, खुराफातियो की हरकत पर जमकर हुआ हंगामा

तारिक़ खान
डेस्क: सहारनपुर जनपद के टपरी में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के फोटो पर कुछ खुराफातियो ने कालिक पोत दी। जिसके बाद गुस्से में आये अनुसूचित जाति के लोगो और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। इस दरमियान घटना का विरोध कर रहे लोगों ने टपरी-नागल मार्ग पर जाम लगा दिया। मामले की सुचना प्रशासन को मिलने के बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार मामला शांत कराया।

इसका पता लगते ही लोगों में रोष फैल गया और मौके पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी एकत्र हो गए। लोगों ने क्षेत्र के कुछ आरोपियों पर कालिक पोतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके साथ ही जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव, सीओ द्वितीय नीरज कुमार और देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। क्षेत्रवासियों ने आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। सीओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।











